मुंबई। लगातार गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज फिर से जोरदार तेजी देखी गई है। निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर यह है कि सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 920 से 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी ने भी चमक दिखाई और इसकी कीमत 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गई।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोना नए भाव पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये और 22 कैरेट 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना क्रमशः 98,460 रुपये और 22 कैरेट 90,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में भी 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
चांदी के भाव ने भी आज बाजार को चौंका दिया। दिल्ली में चांदी की कीमत 1,10,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी तेजी का यही रुख देखने को मिला। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग में आई मजबूती के चलते यह तेजी देखी जा रही है। निवेशकों के बीच अब एक बार फिर से सोने-चांदी में रुचि बढ़ती नजर आ रही है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतें और चढ़ सकती हैं।



