GOLD, SILVER

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चांदी बनी ‘लखपति’, सोना भी रचा रहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आज देश के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों ने जोरदार छलांग लगाई है। घरेलू बाजारों में सोना जहां 1,740 से लेकर 1,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, वहीं चांदी ने भी 1,900 रुपये की उछाल के साथ एक बार फिर ‘लाख के क्लब’ में एंट्री मार ली है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता से लेकर बेंगलुरु, जयपुर और लखनऊ तक – हर प्रमुख शहर में 24 कैरेट सोना 97,420 से लेकर 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 89,300 से लेकर 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किए गए हैं।

चांदी की बात करें तो आज की तेजी के बाद यह कीमती धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कारोबार कर रही है। चांदी की कीमतों में यह उछाल निवेशकों और गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए किसी अलार्म से कम नहीं है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की मौजूदा कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 24 कैरेट – ₹97,570 | 22 कैरेट – ₹89,450
  • मुंबई: 24 कैरेट – ₹97,420 | 22 कैरेट – ₹89,300
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹97,470 | 22 कैरेट – ₹89,350
  • चेन्नई व कोलकाता: 24 कैरेट – ₹97,420 | 22 कैरेट – ₹89,300
  • लखनऊ व जयपुर: 24 कैरेट – ₹97,570 | 22 कैरेट – ₹89,450
  • पटना: 24 कैरेट – ₹97,470 | 22 कैरेट – ₹89,350
  • बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर: 24 कैरेट – ₹97,420 | 22 कैरेट – ₹89,300

देशभर में इस उछाल को लेकर सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, डॉलर की नरमी और निवेशकों की बढ़ी हुई दिलचस्पी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में ये तेजी देखने को मिल रही है।

अगर आप गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके बजट को दोबारा सोचने का हो सकता है, क्योंकि सोने की ये चमक फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही।

GLOBAL MARKET

ग्लोबल संकेत मिले-जुले, एशियाई बाजारों में छाई रौनक; अमेरिका में गिरावट, यूरोप-एशिया में खरीदारी का जोर

BSE, NSE, MARKET

शेयर बाजार में जोश भरी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार