army

सुकमा-बीजापुर सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर, जंगल में गूंज रही गोलियों की आवाज

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित तुमरेल के घने जंगलों में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, एक नक्सली ढेर हो चुका है और जंगल में रुक-रुक कर गोलियों की आवाज गूंज रही है।

एडिशनल एसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि सुकमा डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।

मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और हर गोली की गूंज यह साबित कर रही है कि सुरक्षाबल नक्सलियों पर भारी पड़ रहे हैं।

घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

‘अब कोई बख्शा नहीं जाएगा’: आतंक पर मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश, PoK ही होगा इकलौता मुद्दा

PM MODI की सौगात: मध्यप्रदेश को मिले छह अत्याधुनिक ‘अमृत’ रेलवे स्टेशन, बदलेगा सफर का अंदाज़