सीमा पर जंग की तैयारी? पंजाब के गांवों में हुआ ब्लैकआउट, सायरनों से गूंजा इलाका

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच रविवार रात पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में 30 मिनट तक ब्लैकआउट रिहर्सल किया गया। युद्ध जैसे हालात में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए रात 9 बजे से 9:30 बजे तक पूरे इलाके की बत्तियां गुल रहीं।

जिले के प्रशासन ने पहले से मुनादी कर लोगों को सतर्क कर दिया था कि तय समय पर घरों की लाइटें, इनवर्टर और जनरेटर सब बंद कर दें। जैसे ही रात के नौ बजे, इलाके में सन्नाटा पसर गया और सायरनों की आवाज़ गूंजने लगी। सुरक्षा अलर्ट के तहत जगह-जगह हूटर बजाए गए, जिससे लोगों में कौतूहल और हलचल का माहौल बन गया।

प्रशासन ने एहतियातन कैंट एरिया की दुकानें भी रविवार शाम जल्दी बंद करवा दीं। जिला उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं, यह केवल एक रूटीन रिहर्सल है, जिससे आपातकालीन तैयारियों को जांचा जा सके।

RAIN

🌩️ देश के कई राज्यों में 8 मई तक तूफान-बारिश का कहर, ओडिशा में आज सबसे ज्यादा खतरा!

पुंछ के सुरनकोट में आतंकी मंसूबों पर करारा वार! संदिग्ध ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद