सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी, भारत-पाक सैन्य तनाव के बाद भी चौकसी बरकरार

कोलकाता। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई पर विराम लगने के बावजूद पश्चिम बंगाल के व्यस्ततम सियालदह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को अब भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सियालदह डिवीजन के सभी प्रमुख स्टेशनों और ईंधन केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। डॉग स्क्वायड हर दिन स्टेशन परिसर और ट्रेनों की गहन तलाशी ले रहा है, ताकि किसी भी खतरे को समय रहते नाकाम किया जा सके।

रेलवे मैनेजर राजीव सक्सेना ने बताया कि स्टेशन पर नियमित गश्त के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। मेटल डिटेक्टर, स्कैनर और CCTV कैमरों की मदद से यात्रियों और उनके सामान की सख्त जांच की जा रही है।

पीआरएस काउंटर, प्रतीक्षालय, शौचालय और प्लेटफॉर्म जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। इसके अलावा रेलवे लाइनों और लेवल क्रॉसिंग पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

नगरोटा सैन्य स्टेशन पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फायरिंग में एक जवान घायल – सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

पठानकोट और अमृतसर में फिर गूंजे धमाके, ब्लैकआउट के बाद भी दहशत कायम, सेना अलर्ट पर