SITAARE ZAMEEN PAR

‘सितारे ज़मीन पर’ का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज, दिल छू रही शंकर-अमिताभ की जोड़ी

मुंबई। आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ एक बार फिर भावनाओं की गहराई में उतरने को तैयार है। फिल्म का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज हो चुका है और इसकी भावपूर्ण धुन दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ रही है। शंकर महादेवन की सशक्त आवाज़ और अमिताभ भट्टाचार्य के संवेदनशील बोलों ने इस गीत को खास बना दिया है।

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा अहम भूमिका निभा रही हैं, और यह जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर जादू बिखेरने को तैयार है। ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और रिलीज़ से पहले ही दर्शकों के बीच इसकी काफी चर्चा है।

नए सितारों की लॉन्चिंग के साथ खास है यह फिल्म

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई बाल कलाकार बॉलीवुड में अपना पहला कदम रख रहे हैं। अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे युवा चेहरे फिल्म में नजर आएंगे। इन बच्चों की मासूमियत और ऊर्जा इस फिल्म को और भी खास बनाने वाली है।

डायरेक्शन और प्रोडक्शन भी है चर्चा में

फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है, जो पहले भी ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी संवेदनशील फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं। इस बार उन्होंने डाउन सिंड्रोम जैसे गंभीर और मानवीय विषय को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत किया है। आमिर खान और किरण राव द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी लेकर आ रही है।

भावनाओं की लहरें उठाने को तैयार है ‘सितारे ज़मीन पर’

‘गुड फॉर नथिंग’ गाने के जरिए फिल्म ने अपने जज़्बातों की पहली झलक दिखा दी है। अब देखना यह होगा कि आमिर खान की यह संवेदनशील पेशकश दर्शकों के दिलों में कितनी गहराई तक उतरती है। एक बात तो तय है—ये फिल्म सिर्फ देखी नहीं, महसूस की जाएगी।

वॉशिंगटन में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

ATHIYA SHETTY, BOLLYWOOD

मां बनने के बाद अथिया शेट्टी ने कहा बॉलीवुड को अलविदा, सुनील शेट्टी ने किया खुलासा