नई दिल्ली। पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार ने जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती के साथ अपना परचम लहराया। 21 से 25 अप्रैल तक के कारोबारी सप्ताह में पहले तीन दिन शेयर बाजार में रौनक रही, जबकि आखिरी दो दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद साप्ताहिक आधार पर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहा।
सप्ताह के अंत में सेंसेक्स 659.33 अंकों (0.83%) की छलांग लगाते हुए 79,212.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने भी 187.70 अंकों (0.78%) की बढ़त के साथ 24,039.35 का आंकड़ा छू लिया।
बाजार को मिली मजबूती के पीछे ये रहे मुख्य कारण
- भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ वार्ता में सकारात्मक संकेत
- विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी
- पहलगाम हमले के बाद बाजार में हलका तनाव
- कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजे
इन सभी फैक्टर्स के चलते पूरे सप्ताह बाजार में हलचल बनी रही।
इंडेक्स का हाल
- बीएसई लार्जकैप इंडेक्स 0.62% की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।
- टॉप गेनर्स: टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, वारी एनर्जीज़, एलटी माइंडट्री, डिवीज़ लैब्स
- टॉप लूजर्स: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, स्विगी, एसबीआई कार्ड, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, वरुण बेवरेजेज
- बीएसई मिडकैप इंडेक्स ने 1.3% की शानदार साप्ताहिक बढ़त दर्ज की।
- टॉप गेनर्स: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, डेल्हीवेरी, कोफोर्ज, टाटा एलेक्सी, एम्फैसिस
- टॉप लूजर्स: एमक्योर फार्मा, जी एंटरटेनमेंट, इंडियन होटल्स, बायोकॉन, एसीसी
- बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
- 21% से 32% तक चमकने वाले शेयर: राजरतन ग्लोबल वायर, थायरोकेयर, वर्धमान स्पेशल स्टील्स, बेस्ट एग्रो लाइफ, पेनिनसुला लैंड्स, एप्टेक आदि
- 10% से 22% तक फिसलने वाले शेयर: जेनसोल इंजीनियरिंग, पर्ल ग्लोबल, ब्लू स्टार, सिंजीन इंटरनेशनल, रामकृष्ण फोर्जिंग्स आदि
सेक्टोरल परफॉर्मेंस
- तेजी वाले सेक्टर:
- निफ्टी आईटी इंडेक्स 6.5% की बढ़त
- निफ्टी ऑटो इंडेक्स 3% की तेजी
- निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.62% मजबूत
- निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.61% ऊपर
- गिरावट वाले सेक्टर:
- निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.01% फिसला
- निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2% टूटा
- निफ्टी कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स 1.03% गिरा