शुभांशु शुक्ला अब 19 जून को भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, एक्सिओम-4 मिशन से भारत को मिलेगा नया सितारा

नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अब 19 जून को अमेरिका से लॉन्च होने वाले बहुप्रतीक्षित एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होंगे। राकेश शर्मा के बाद वह अंतरिक्ष की दहलीज़ पार करने वाले दूसरे भारतीय होंगे, जो अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेंगे।

इस मिशन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। शुभांशु के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री इस मिशन में शामिल होंगे। यह मिशन न केवल तकनीकी रूप से अहम है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति का प्रतीक भी है।

इससे पहले एक्सिओम-4 मिशन को तकनीकी कारणों से कई बार टालना पड़ा था। पहले इसकी लॉन्चिंग 29 मई, फिर 8 और 10 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन हर बार कुछ न कुछ तकनीकी खामियां सामने आने के कारण इसे रोका गया। 11 जून को अंतिम समय पर लॉन्चिंग रद्द हो जाने से देशवासियों में निराशा थी, लेकिन अब नई तारीख तय हो चुकी है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक्सिओम-4 मिशन अब 19 जून को लॉन्च किया जाएगा, और इस बार सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस एक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए उड़ान भरेगा।

यह मिशन भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम (Human Spaceflight Programme) के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा न केवल विज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की वैश्विक पहचान को भी मजबूती प्रदान करेगी।

देशभर में शुभांशु शुक्ला को लेकर गर्व की भावना है और पूरे भारत की निगाहें अब 19 जून पर टिकी हैं, जब भारत का यह बेटा अंतरिक्ष में इतिहास रचने निकलेगा।

DEATH, POISON

कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूमों की दर्दनाक मौत

GUJRAT AEROPLANE CRASH

Ahmedabad Plane Crash: LIC ने पीड़ित पॉलिसी धारकों के लिए आसान किया दावा प्रक्रिया, मृत्युपत्र की अनिवार्यता हटाई