SHIVRAJ SINGH CHAUHAN

शिवराज सिंह चौहान: खरीफ बुआई से पहले किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाएं KVK और ICAR

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में देशभर के सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) से वर्चुअल संवाद किया। इस संवाद में उन्होंने केवीके की भूमिका और भविष्य के कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान सभी केवीके से किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की और कहा कि खरीफ की बुआई से पहले यह अभियान तेज़ी से चलाना चाहिए। उन्होंने कहा, “केवीके कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। किसानों के उत्थान में इनकी भूमिका अहम है, और हमें इन प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाना होगा।”

केंद्रीय मंत्री ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और उत्पादकता बढ़ाने के लिए भी ज़ोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के हित में कृषि क्षेत्र में सुधार करने के लिए केवीके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले केवीके को पुरस्कृत किया जाए।

वर्चुअल संवाद में कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रमुखों और कृषि वैज्ञानिकों ने अपनी उपलब्धियों और सुझावों के साथ भाग लिया। विभिन्न केवीके प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थितियों और कार्य योजनाओं पर केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। इनमें आईसीएआर के विभिन्न संस्थान जैसे अटारी जोधपुर, अटारी हैदराबाद, अटारी पटना और अन्य प्रमुख केवीके शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी बल दिया कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक अभियान की तरह काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “कृषि हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें लगभग 45% आबादी जुड़ी है और यह हमारी जीडीपी का 18% योगदान करता है। ऐसे में हमें कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए प्रभावशाली प्रयासों की आवश्यकता है।”

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि के लिए 6 सूत्री रणनीति पर भी मार्गदर्शन किया, जिसमें उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, फसलों के उचित दाम, नुकसान की भरपाई, खेती का विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने बेहतर बीजों, नए शोध और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने की दिशा में और प्रयास करने का आग्रह किया।

KHARGE

कांग्रेस ने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया, कुर्बानियां दीं: मल्लिकार्जुन खरगे

दक्षिणी ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई