PM MODI,

वैश्विक कूटनीति पर निकले मोदी: पांच देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना, भारत की ताकत दुनिया को दिखाएंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक मिशन पर निकल चुके हैं। वह 2 से 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा करेंगे। यह पांच देशों का दौरा न केवल भारत के वैश्विक रिश्तों को नई ऊंचाई देगा, बल्कि रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी गहराई देगा।

इस ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत घाना से होगी, जहां पीएम मोदी राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के आमंत्रण पर पहुंचेंगे। घाना, भारत का प्रमुख अफ्रीकी सहयोगी है। इस दौरान ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रधानमंत्री घाना की संसद को संबोधित करेंगे, जो दोनों लोकतंत्रों के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक होगा।

इसके बाद मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की ओर रुख करेंगे, जहां भारत के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध सदियों पुराने हैं। वे राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के ज़रिए 180 साल पुराने भारतीय प्रवासी संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री की अगली मंज़िल होगी अर्जेंटीना — जहां 57 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कदम रखेगा। वे राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात करेंगे और कृषि, खनिज, ऊर्जा, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देंगे। अर्जेंटीना भारत का G20 साझेदार भी है।

फिर प्रधानमंत्री ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां दुनिया की कई बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं से मुलाकात तय है। इसके बाद ब्रासीलिया में ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिससे दोनों देशों के रिश्ते नई मजबूती पाएंगे।

दौरे का अंतिम पड़ाव होगा नामीबिया, जहां पीएम मोदी राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग का नया रोडमैप तैयार होगा। मोदी नामीबियाई संसद को भी संबोधित करेंगे, जो भारत और नामीबिया के साझा स्वतंत्रता संग्राम और विकास की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा।

यह यात्रा न केवल भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रतीक है, बल्कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को भी मजबूत करती है।

कैलिफोर्निया की फायरवर्क फैक्ट्री में भीषण धमाका, उठे धुएं के गुबार से थर्राया इलाका

NETANYAHU

इजरायल-हमास युद्धविराम पर ट्रंप का बड़ा दावा: 60 दिन की सीजफायर के लिए तैयार हुआ इजरायल, अब हमास की बारी