वुंग ताऊ। भारतीय महिला अंडर-23 पहलवानों ने वियतनाम के वुंग ताऊ में चल रही सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पूरी टीम ने हर भार वर्ग में पदक जीतकर न सिर्फ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि भारत का परचम भी ऊंचा कर दिया।
भारतीय महिला टीम ने कुल 10 पदक अपने नाम किए—4 स्वर्ण, 5 रजत, और 1 कांस्य, और इसके साथ ही चैंपियनशिप की चैंपियन ट्रॉफी भी भारत के नाम हुई।
स्वर्ण पदक जीतने वाली दमदार बेटियां:
- प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा)
- रीना (55 किग्रा)
- सृष्टि (68 किग्रा)
- प्रिया (76 किग्रा)
रजत पदक विजेता पहलवान:
- नेहा शर्मा (57 किग्रा)
- प्रगति (62 किग्रा)
- शिक्षा (65 किग्रा)
- तन्वी (59 किग्रा)
- ज्योति बेरवाल (72 किग्रा)
कांस्य पदक विजेता:
- हिनाबेन खलीफा (53 किग्रा)
महिलाओं की चमकदार जीत के साथ, ग्रीको-रोमन कुश्ती में भी भारत ने जोरदार दावेदारी दिखाई।
- सुमित ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गर्वित किया।
- नितेश (97 किग्रा) और अंकित गुलिया (72 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए।
वहीं पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती अभी जारी है, लेकिन भारत को पहले ही एक और स्वर्ण पदक मिल चुका है, जो विक्की ने 97 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में जीतकर दिलाया है।
शनिवार को होने वाले बचे हुए मुकाबलों में भी भारतीय पहलवानों से दमदार प्रदर्शन और पदकों की उम्मीद की जा रही है। भारतीय कुश्ती की यह युवा ब्रिगेड एशिया में देश का झंडा बुलंद कर रही है।



