PM MODI

‘विक्ट्री डे परेड’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, PM मोदी नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली: रूस की राजधानी मॉस्को में 9 मई को होने वाली भव्य ‘विक्ट्री डे परेड’ में इस बार भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। रूस की ओर से पीएम मोदी को इस ऐतिहासिक सैन्य परेड में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि भारत की ओर से रक्षा मंत्री हिस्सा लेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय पहले ही रूसी पक्ष को सूचित कर दिया गया था। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने भी पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार परेड में शरीक नहीं होंगे।

गौरतलब है कि ‘विक्ट्री डे परेड’ हर साल 9 मई को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की ऐतिहासिक जीत की याद में आयोजित की जाती है। यह परेड रूस के सैन्य शौर्य, इतिहास और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक मानी जाती है। दुनिया भर से कई देशों के नेता और शीर्ष प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेते हैं। भारत की ओर से रक्षा मंत्री का शामिल होना, भारत-रूस सैन्य और रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

CANADA, PM MARK CARNEY

कनाडा चुनाव 2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने चौथी बार सत्ता में वापसी की, बहुमत से कुछ कदम दूर

जमशेदपुर की शांभवी जायसवाल ने रचा इतिहास, ICSE 10वीं बोर्ड में 100% अंक लाकर बनी देश की टॉपर