लंदन में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन, खेल के मैदान में टूटा जिंदगी का सफर

लंदन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेस जगत की जानी-मानी हस्ती संजय कपूर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय उस वक्त पोलो खेल रहे थे, जब अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

उनकी मौत की खबर सबसे पहले जाने-माने लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा, “संजय कपूर के निधन की खबर बेहद दुखद है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हुआ। यह उनके परिवार और करीबियों के लिए एक गहरी क्षति है। ओम शांति।”

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में मुंबई के प्रतिष्ठित ‘कृष्णा राज बंगले’ में बड़े धूमधाम से हुई थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हुए—बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, रिश्ते में आई दरार के चलते 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में कानूनी रूप से अलग हो गए।

इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से विवाह किया। इस शादी से उन्हें एक बेटा है, जिसका नाम अजारियस है और वह अब सात साल का है।

संजय कपूर का यूं अचानक चला जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके मित्रों और कारोबारी जगत के लिए भी गहरा झटका है।

ईरान पर इजराइली कहर: तेहरान दहला, परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी, रिवोल्यूशनरी गार्ड प्रमुख की मौत

ALI KHAMENEI, IRAN

“अब तैयार हो जाए इजराइल! खून का हिसाब होगा खून से”: अयातुल्ला खामेनेई का बड़ा ऐलान