RASHIFAL, horoscope, RASHI

राशिफल 11 मार्च 2025- सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

मेष: आय-व्यय संतुलित रहेगा, लेकिन व्यापार में मंदी रह सकती है। शत्रु भय, चिंता और अपव्यय की संभावना रहेगी। पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, और काम सीमित रूप से ही पूरे हो पाएंगे। अभी धैर्य रखना पड़ेगा। शुभ अंक: 2, 6, 8

वृष: कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी। मेल-मिलाप से लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा से अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर कर लेंगे। शुभ अंक: 4, 6, 8

मिथुन: नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कामकाज में प्रगति होगी और यात्रा लाभकारी साबित होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा और मेहमानों का आगमन होगा। शुभ अंक: 5, 7, 8

कर्क: जल्दबाजी में किए गए कार्य असफल हो सकते हैं। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा और पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन पुराने निर्णयों पर पुनर्विचार आवश्यक है। शुभ समय की प्रतीक्षा करें। शुभ अंक: 4, 6, 7

सिंह: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की उन्नति होगी और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, इच्छित कार्य पूरे होंगे और यात्रा के योग बनेंगे। शुभ अंक: 2, 5, 6

कन्या: योजनाएं धीरे-धीरे पूरी होंगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और व्यापार में नई रणनीतियां सफल होंगी। मीठे बोलने वालों से सावधान रहें। शुभ अंक: 4, 5, 7

तुला: साझेदारी में लाभ होगा और पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी। जोखिम भरे कामों से बचना उचित होगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर लें। शुभ अंक: 3, 5, 7

वृश्चिक: आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी, लेकिन नकारात्मकता से बचें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ अंक: 2, 4, 6

धनु: वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यापार-नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। शुभ कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ अंक: 4, 6, 7

मकर: कार्य की अधिकता से आराम में कमी होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और यात्रा से लाभ मिलेगा। मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है, लेकिन माहौल सुखद रहेगा। शुभ अंक: 1, 3, 5

कुंभ: सतर्कता से कार्य करें। व्यापारिक यात्रा फिलहाल टालें। आय-व्यय संतुलित रहेगा, लेकिन कुछ लोग विश्वासघात कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक: 3, 4, 6

मीन: सरकारी कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में ध्यान देने से प्रगति होगी। मेहनत के बल पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। शुभ अंक: 2, 4, 6

पूर्व राजा की बढ़ती सक्रियता पर माओवादियों की आपात बैठक, प्रचण्ड आज देंगे संसद में विशेष संबोधन

म्यांमार में साइबर ठगी के जाल में फंसे 530 भारतीयों की वापसी, यूपी एसटीएफ कर रही जांच