राम नवमी पर दोपहर 12 बजे होगा रामलला का जन्म: चंपत राय

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। हर शाम प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्रीरामलला के समक्ष बधाई गीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं, और मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। आगामी 6 अप्रैल को राम नवमी के दिन रामलला का जन्म दोपहर 12 बजे होगा।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि चैत्र राम नवमी के दिन दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म होगा, और उसी समय उनके कुल देवता सूर्य अपनी किरणों से चार मिनट तक अभिषेक करेंगे। इस सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। राम नवमी की सुबह 9:30 बजे से एक घंटे तक भगवान का अभिषेक होगा, जिसके बाद उनका श्रृंगार किया जाएगा और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। चूंकि भगवान श्रीराम सूर्यवंशी हैं, इसलिए सूर्य तिलक का विशेष आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर में प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से राम नवमी तक श्रीरामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण का नवान्ह पाठ किया जा रहा है। वहीं, अंगद टीला पर प्रतिदिन शाम को वृंदावन के प्रसिद्ध रामकथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा श्रीराम कथा का व्याख्यान हो रहा है। हजारों भक्त रामलला के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर राम नवमी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए राम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

मंडला में दो इनामी महिला नक्सली ढेर, पुलिस को बड़ी सफलता

लोकसभा में वक्फ विधेयक पर चर्चा, मंत्री बोले- यह धर्म नहीं, संपत्ति प्रबंधन से जुड़ा मुद्दा