राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में धमाकों से हड़कंप, एयरपोर्ट बंद, परीक्षा और चुनाव स्थगित

जयपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के चार प्रमुख जिलों में आज ड्रोन हमलों और तेज धमाकों की वजह से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर के कई क्षेत्रों में आज सुबह तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। स्थानीय ग्रामीणों ने आसमान से गिरते मिसाइल जैसे वस्त्रों और ड्रोन के टुकड़े देखे।

बालोतरा के गिड़ा इलाके में धमाके के साथ एक भारी वस्तु गिरने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस, सेना और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जैसलमेर के बड़ोड़ा गांव में भी ड्रोन के टुकड़े मिले हैं।

इससे पहले, शुक्रवार रात पाकिस्तान द्वारा जैसलमेर और बाड़मेर के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए गए थे, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, किशनगढ़ और उत्तरलाई एयरपोर्ट को 14 मई तक बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, किशनगढ़ एयरपोर्ट 15 मई सुबह 5:29 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा।

राजस्थान हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी ने 15 मई से शुरू होने वाली एमबीबीएस और नर्सिंग परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इसके अलावा, बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में पंचायत उपचुनाव भी रोक दिए गए हैं। अलवर में सभी सार्वजनिक आयोजनों और शादियों में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट लागू किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने 336 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है और सभी अस्पतालों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने इन सीमावर्ती जिलों के लिए 19 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है और शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा करने का फैसला लिया है।

INDIA, PAKISTAN

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा हवाई संघर्ष, पीओके में पाकिस्तानी चौकियां और आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट

Omar Abdullah, CM, JK

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में विस्फोट से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, बढ़ते सुरक्षा खतरे पर जताई चिंता