PM, MODI

मोदी सरकार के 11 साल: भाजपा आज देश के सामने रखेगी सेवा, सुशासन और विकास का लेखा-जोखा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने आज अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज दोपहर 12 बजे ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की थीम पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पूरा लेखा-जोखा देश के सामने पेश करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने हर मोर्चे पर अभूतपूर्व प्रगति की है। आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। कूटनीति से लेकर किसान, महिला, युवा, श्रमिक, व्यापारी – हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।”

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना, जन धन योजना, ‘ड्रोन दीदी’, स्व-सहायता समूह और स्वरोजगार योजनाओं ने लाखों लोगों की जिंदगी संवारी है। उन्होंने इसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र का सशक्त उदाहरण बताया।

भाजपा का दावा है कि मोदी सरकार के इन 11 वर्षों ने देश की तस्वीर बदल दी है – शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, परिवहन और अधोसंरचना जैसे अहम क्षेत्रों में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिले हैं। पार्टी का मानना है कि यह दशक ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला युग साबित हुआ है।

आज का दिन भाजपा के लिए न केवल सरकार की उपलब्धियां गिनाने का अवसर है, बल्कि ‘विकसित भारत’ के रोडमैप की दिशा में विश्वास जगाने का भी।

VIRUS

CORONA VIRUS: देश में एक्टिव केस 6,000 के पार, 24 घंटे में 6 मौतें

महाकाल की नगरी पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल, भस्मारती में बोले – बाबा का बुलावा आया था