MUMBAI, RAIN

मुंबई में बरसा कहर बनकर मानसून, 107 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक देकर इतिहास रच दिया है। 107 साल का रिकॉर्ड टूट गया है और मुंबई सहित कई इलाकों में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, रेलवे ट्रैकों पर पानी भर जाने और हवाई उड़ानों में देरी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों ने यात्रियों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान और तेज बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते मुंबई नगर निगम (BMC) ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलें।

96 जर्जर इमारतें घोषित, 3,100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। साथ ही पालघर, ठाणे और मुंबई जैसे तटीय जिलों में तेज समुद्री हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

लोकल ट्रेन और बस सेवाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि मौसम और प्रशासन की ताजा अपडेट पर ध्यान दें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का जोर यूं ही बना रह सकता है, जिससे जनजीवन और अधिक प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें और हर स्थिति में सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Jagdeep Dhankhar

ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को दिखाई भारत की ताकत : उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले – आतंकवाद को अब नहीं करेगा देश बर्दाश्त

RAM NATH KOVIND

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से दोगुनी होगी देश की रफ्तार : हरिद्वार में बोले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद