मुंबई के अलीबाग तट पर फिशिंग बोट में आग, सभी मछुआरे सुरक्षित बचाए गए

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग तट के पास शुक्रवार तड़के एक मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना मौके पर पहुंची और नाव पर सवार सभी 18 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर अमित उनियाल के अनुसार, अलीबाग तट से लगभग 6-7 समुद्री मील दूर स्थित राकेश गण नामक व्यक्ति की मछली पकड़ने वाली नाव में सुबह करीब 3-4 बजे आग लगी। उस समय नाव पर 18 मछुआरे मौजूद थे। गश्त पर तैनात भारतीय तटरक्षक बल का जहाज ‘सावित्रीबाई फुले’ तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी मछुआरों को सुरक्षित निकालकर बचाव अभियान शुरू किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नाव समुद्र के बीच पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी। आग का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल की मदद से नाव को किनारे लाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन से घायल मजदूरों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जाना हालचाल