नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा भारत के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है और अपनी संस्कृति व जड़ों से जुड़े रहते हुए प्रगति की मिसाल कायम की है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। जब कोई महाराष्ट्र के बारे में सोचता है, तो उसका गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और लोगों का अदम्य साहस हमारे मन में आता है। यह राज्य आज भी प्रगति का मजबूत स्तंभ बना हुआ है और अपनी परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। राज्य की निरंतर उन्नति के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
गौरतलब है कि महाराष्ट्र दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। 1960 में बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के तहत महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था। इस अवसर पर पूरे राज्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, जिनके जरिए महाराष्ट्र की समृद्ध विरासत और गौरवमयी इतिहास को प्रदर्शित किया जाता है।