मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर खामगांव के पास आज सुबह तीन वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आकोला और खामगांव के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। खामगांव पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे शेगांव से कोल्हापुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पहले एक एसटी बस से टकरा गई। इसके तुरंत बाद, पीछे से आ रही एक निजी बस भी इन दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में यात्रा कर रहे 24 लोग घायल हो गए।