VIJAY SHAH

मप्र मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार मांगी माफी

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान के बाद तीसरी बार सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान केवल एक भाषाई भूल था और उन्होंने पूरी विनम्रता के साथ हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में मंत्री शाह ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना कतई नहीं था। उन्होंने कहा, “भूल से कहे गए शब्दों के लिए मैं कर्नल सोफिया कुरैशी और पूरे देशवासियों से दिल से माफी मांगता हूं।”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 11 मई को इंदौर के मानपुर में एक सभा के दौरान विजय शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन कह दिया था। इसके बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोर्ट ने उनकी माफी स्वीकार नहीं की और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी।

तीन सदस्यीय एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है और 28 मई तक सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच के बीच मंत्री शाह ने कई बार माफी पत्र, वीडियो और ऑडियो संदेश जारी कर क्षमायाचना की है।

अपने लेटर में विजय शाह ने लिखा है कि हालिया पहलगाम हत्याकांड से वे बेहद दुखी हैं और उनका देश और सेना के प्रति अपार सम्मान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बयान किसी धर्म, जाति या समुदाय को आहत करने के इरादे से नहीं था।

कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर है और विजय शाह के मंत्री पद से हटाए जाने और गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व में भी मंत्री के बयान को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

इस घमासान के बीच विजय शाह की बार-बार की माफी एक कोशिश है विवाद को नियंत्रित करने की ताकि उनका राजनीतिक करियर बच सके।

VIRUS

इंदौर में कोरोना की वापसी! दो नए केस मिले, घर पर आइसोलेशन में रखा गया

RASHIFAL, horoscope, RASHI

24 मई 2025- आज का राशिफल