नई दिल्ली| पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और शुक्रवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
आर्थिक सुधारों के प्रणेता डॉ. मनमोहन सिंह को गंभीर हालत में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।