मणिपुर में छह उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इंफाल ईस्ट जिले के अंड्रो-थाना क्षेत्र से आरपीएफ/पीएलए के एक कैडर लैशराम रोमन मैतेई (46) को पकड़ा गया, जो जबरन वसूली में संलिप्त था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और वॉलेट बरामद किया गया।

इंफाल वेस्ट जिले में मणिपुर पुलिस ने केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों – मुतुम जैक्सन मैतेई (20), अकोइजम संजॉय सिंह (19) और नोंगथोम्बम गोपेन सिंह (59) को गिरफ्तार किया। इनके पास से इंसास राइफल, 9एमएम पिस्तौल, एयर गन, डबल बैरल गन, विभिन्न प्रकार की मैगजीन और अन्य हथियार बरामद हुए।

इसके अलावा, पुलिस ने इन्हीं उग्रवादियों के कमांडर निंगथौजम चालाम्बा सिंह (28) को भी पकड़ा, जिसके पास से दो मोबाइल फोन मिले।

एक अन्य कार्रवाई में, मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने केसीपी-पीडब्ल्यूजी के सदस्य थांगमंगजम नाओबा सिंह (28) उर्फ पामुबा को इंफाल वेस्ट जिले के मयांग लांगजिंग बाजार से गिरफ्तार किया। वह जबरन वसूली में लिप्त था।

इसके साथ ही, प्रीपाक (प्रो) संगठन के एक कैडर निंगथौजम सुंदर सिंह उर्फ निंगथौबा (24) को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संदेश दिया

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर और द्वितीय तल की नई तस्वीरें जारी