ARMY

मणिपुर में आतंक के जाल पर सुरक्षाबलों की करारी चोट, केसीपी के चार उग्रवादी दबोचे गए

इंफाल। मणिपुर में शांति भंग करने की साजिश रच रहे उग्रवादियों पर सुरक्षाबलों ने करारा प्रहार किया है। राज्य में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत केसीपी (कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी) के चार खतरनाक उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर न केवल वसूली और धमकियों का आरोप है, बल्कि राज्य में अशांति फैलाने की गहरी साजिश भी उजागर हुई है।

पहली गिरफ्तारी इंफाल ईस्ट के लैंफेल थाना क्षेत्र के लाईरिक्येंगबम मखा लेकै इलाके से की गई, जहां 55 वर्षीय हाओबम सिटलजीत मैतेई को गिरफ्तार किया गया। यह सैजांग अवांग लेकै का रहने वाला है और इसके पास से लोडेड 9 एमएम पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

दूसरी गिरफ्तारी इंफाल वेस्ट के चिंगमेइरोंग ममांग लेकै में हुई, जहां से केसीपी (एमएफएल) की सक्रिय महिला सदस्य युमनाम जेनिका (22) को पकड़ा गया। वसूली की गतिविधियों में लिप्त इस महिला उग्रवादी के पास से एक मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद जब्त किए गए।

तीसरी और बड़ी कार्रवाई बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग खा खुनौ इलाके में हुई, जहां केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो और कैडर – खोमद्रम जॉय सिंह उर्फ खगेंबा (51) और मैबम मेमचा देवी (49) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से .32 बोर की पिस्तौल, एक खाली मैगजीन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इन गिरफ्तारियों ने साफ कर दिया है कि मणिपुर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। उग्रवाद की हर साजिश को कुचलने के लिए कार्रवाई जारी है।

ISRO

22 जून को अंतरिक्ष की उड़ान भर सकता है Axiom Mission-4, ISRO के शुभांशु शुक्ला होंगे पायलट

दिल दहला देने वाला हादसा: बुलंदशहर में कार पुलिया से टकराई, आग में झुलसकर पांच की मौत, एक किशोरी गंभीर