भारत-पाक सीमा के पास से खतरनाक विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद, आतंकी हमले की साजिश नाकाम

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब एक बड़ा आतंकी प्लान नाकाम किया है। संयुक्त कार्रवाई में आरडीएक्स, हैंड ग्रेनेड और कई खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। सीमा से सटे क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान इन विस्फोटक सामग्रियों और हथियारों का पता चला।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह गांव चक बाला के पास कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी शुरू की। इस दौरान करीब 972 ग्राम आरडीएक्स, एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस और चार्जर, दो हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, आठ बैटरियां, एक ब्लैक बॉक्स, 30 जिंदा कारतूस, दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की गईं।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने इस बड़ी बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सामग्री किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा हो सकती थी, जिसे समय रहते पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर नाकाम कर दिया। इस मामले में अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

DRONE

सैन्य कार्रवाई रोके जाने के बावजूद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन हमले जारी, सुरक्षा अलर्ट बरकरार

OPERATION SINDOOR

वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द मिलेगा अपडेट