भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म, सीजफायर पर बनी सहमति

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को आखिरकार विराम मिल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद दोनों देश सैन्य संघर्ष रोकने पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। उनके बयान के कुछ ही देर बाद भारत और पाकिस्तान ने भी आधिकारिक तौर पर युद्धविराम की घोषणा कर दी। भारत के विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की पुष्टि की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बड़ा बयान

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच जल, थल और नभ में सीजफायर लागू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के डीजीएमओ 12 मई को फिर से बातचीत करेंगे ताकि भविष्य की रणनीति पर चर्चा हो सके। मिसरी ने साफ किया कि भारत ने अपनी शर्तों के आधार पर यह सहमति बनाई है।

जयशंकर बोले – आतंक के खिलाफ भारत का रुख अडिग

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी रोकने और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनाई है। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपनाता रहा है और आगे भी रहेगा।

अमेरिकी मध्यस्थता से आया बड़ा ब्रेकथ्रू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले तीन दिनों से जारी संघर्ष को तत्काल समाप्त करने पर सहमति बनी है। यह सहमति अमेरिका की सक्रिय मध्यस्थता के बाद हासिल हुई है।

ट्रंप ने दी भारत-पाक को बधाई

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर चली बातचीत के बाद यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल पूर्ण युद्धविराम पर सहमति जताई है।” उन्होंने दोनों देशों को सूझबूझ दिखाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

भारत-पाक नेताओं के बीच हुई अहम बातचीत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी जानकारी दी कि वे खुद और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पिछले 48 घंटों से भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में थे। इस अहम बातचीत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असीम मुनीर और एनएसए असीम मलिक शामिल रहे।

मोहम्मद अफजल ने दुबई में रचा इतिहास, पुरुषों के 800 मीटर में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

RASHIFAL, horoscope, RASHI

11 मई 2025- आज का राशिफल