SALMAN KHAN

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बम धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। इसके चलते उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें उनकी कार को बम से उड़ाने और उनके घर में घुसकर हमला करने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, सलमान और उनके परिवार को सुरक्षा के दायरे में रहने का निर्देश दिया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को ऐसी धमकियां मिली हैं। पिछले साल बिश्नोई गैंग से जुड़े बंदूकधारियों ने उनके घर पर फायरिंग की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई थी। पिछले दो सालों में यह उन्हें मिली पांचवीं जानलेवा धमकी है। इससे पहले, उनके पिता सलीम खान को भी मारने की धमकी मिल चुकी है। साथ ही, पिछले साल मुंबई पुलिस ने उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में हत्या की साजिश का खुलासा किया था, जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने उन पर हमले की योजना बनाई थी। फिलहाल, पुलिस धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी है।

डा.आंबेडकर का सपना पूरा करने को सरकारें छोड़ें जातिवाद व स्वार्थ की राजनीति: मायावती

CM YOGI

बदलते उत्तर प्रदेश को देख रही है पूरी दुनिया: योगी आदित्यनाथ