बिहार-नेपाल सीमा पर रक्सौल से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, जांच जारी

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले स्थित नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में एक अमेरिकी नागरिक को आब्रजन (इमिग्रेशन) विभाग ने पकड़ लिया है। यह अमेरिकी नागरिक रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार युवक की पहचान एटन बेन (39 वर्ष), पिता याकूब बेन अब्राहम, वर्जीनिया, अमेरिका के रूप में की गई है। आब्रजन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह व्यक्ति पहले अक्टूबर 2024 में रक्सौल के इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर नेपाल से भारत में प्रवेश करने आया था। लेकिन, भारत में उसके टूरिस्ट वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी और इमिग्रेशन विभाग ने उसे 180 दिन की निर्धारित अवधि खत्म होने पर नेपाल वापस भेज दिया था।

इसके बाद, यह अमेरिकी नागरिक अवैध रूप से भारत में 288 दिन तक रुका रहा। 25 अप्रैल 2025 को उसने एक बार फिर नेपाल जाने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले की जांच के लिए उसे हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब उसकी संदिग्ध गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही हैं।

राहुल गांधी का बयान, आतंकवाद के खिलाफ पूरी विपक्ष सरकार के साथ एकजुट

हिसार में रह रहे पाकिस्तानी परिवार को भेजा दिल्ली, भारत में रहने की मांग