BSE, NSE, MARKET

बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में बिकवाली का दबाव हावी हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में फिसलते नजर आए। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में सेंसेक्स 372 अंक से ज्यादा गिरकर 80,958 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी करीब 100 अंकों की कमजोरी देखी गई।

हालांकि बीच-बीच में खरीदारी की कोशिशें भी हुईं, लेकिन बाजार को संभालने में वो ज्यादा कामयाब नहीं रहीं।

कौन से शेयर रहे चर्चा में?
शुरुआती घंटे में JSW स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और अडाणी पोर्ट्स जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती देखी गई। ये शेयर 0.73% से लेकर 2.63% तक चढ़े।
वहीं दूसरी तरफ पावर ग्रिड, सिप्ला, एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज और ONGC जैसे शेयर दबाव में रहे और 1% से ज्यादा टूटे।

कुल मिलाकर क्या रहा बाजार का हाल?
करीब 2,445 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,665 शेयर हरे निशान में और 780 शेयर लाल निशान में रहे।
सेंसेक्स के 30 में से केवल 7 शेयरों में ही तेजी रही, बाकी 23 शेयरों में गिरावट देखी गई। निफ्टी के 50 में से 11 शेयर हरे और 39 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

कैसी रही शुरुआत?

  • सेंसेक्स 23 अंक की हल्की बढ़त के साथ 81,354 पर खुला, लेकिन जल्दी ही लुढ़ककर 80,762 तक चला गया।
  • निफ्टी ने 27 अंकों की बढ़त के साथ 24,694 से शुरुआत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरकर 24,494 तक आ गया।

पिछले सत्र में दिखी थी तेजी
बुधवार को बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 182 अंक और निफ्टी 88 अंक ऊपर बंद हुए थे, लेकिन आज के सत्र की शुरुआत ने निवेशकों को थोड़ा निराश कर दिया।

RAHUL GANDHI

बिहार के दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी

GLOBAL MARKET

ग्लोबल मार्केट्स में दिखी कमजोरी