प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर समुद्री क्षेत्र के योगदान को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत के समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इसकी अहम भूमिका को स्मरण किया। यह दिवस हर वर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1964 में हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर हम भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका को याद करते हैं। हम भारत की प्रगति के लिए अपने समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को लगातार सशक्त करते रहेंगे।”

यह दिवस 5 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन एसएस लॉयल्टी नामक जहाज ने यूनाइटेड किंगडम की ओर अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी। यह जहाज सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड का पहला पोत था और इसे भारतीय समुद्री इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है।

इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समुद्री क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को ‘वरुण’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जो समुद्री प्रशिक्षण और प्रमाणन में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद पीओसीटी की सेवाएं भी रोकी गईं, मरीजों को निजी लैब्स का रुख करना पड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने बाबू जगजीवन राम को जयंती पर दी श्रद्धांजलि