पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को धर दबोचा। सेना के मुताबिक, करीब 20 साल का यह युवक जैसे ही एलओसी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ, सतर्क जवानों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की पूरी जानकारी सामने आने का इंतजार है।



