भारत-पाकिस्तान रिश्तों में फिर तकरार: पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का दिया आदेश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित करने का बड़ा कदम उठाया है। पाक सरकार ने गुरुवार को इस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया है।

दुनिया न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस भारतीय अधिकारी की गतिविधियां राजनयिक प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थीं, जिसके कारण यह कड़ा फैसला लिया गया। अधिकारी को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को इस फैसले की जानकारी भी दे दी गई है।

इससे पहले भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक राजनयिक को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है, और कूटनीतिक मसलों में यह नई तकरार की स्थिति को दर्शाता है।

ढाका में कर्मचारियों का दबदबा: इशराक हुसैन को मिलेगा मेयर पद

वॉशिंगटन में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या