कराची। भारत के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपने तीन महत्वपूर्ण बंदरगाहों – कराची, कासिम और ग्वादर – पर हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही, इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
“द नेशन” अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से पाकिस्तान ने समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नावों और ट्रॉलरों को गुरुवार को वापस बुला लिया है। यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक हाई अलर्ट का स्तर हटा नहीं लिया जाता। अधिकारियों ने मछुआरों से समुद्र में जाने से बचने की अपील की है।
साथ ही, अधिकारियों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के सभी प्रमुख बंदरगाहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का मुकाबला किया जा सके।