राजौरी। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बुधवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नौशेरा सेक्टर में सीमा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान, एक संदिग्ध स्नाइपर हमले में सेना का जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की पहचान मन कुमार बेगा के रूप में हुई है।