दिल्ली में मौसम की मार: बारिश-आंधी के बीच पेड़ गिरा, मां और तीन मासूमों की मौत, पिता घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश और तेज़ आंधी ने कहर ढा दिया। द्वारका के जाफरपुर कलां स्थित खड़खड़ी नहर गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर अचानक नीम का विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे कमरा ढह गया और उसमें सो रहा परिवार मलबे में दब गया।

हादसे में 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चे – आर्यन, ऋषभ और प्रियांश – की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति अजय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई। घंटों की मशक्कत के बाद मलबे से पांचों को निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

इसी के साथ दमकल विभाग को सुबह पांच से नौ बजे के बीच आंधी, पेड़ गिरने और मकान ढहने की 98 से ज्यादा कॉल्स मिलीं। सभी जगहों पर राहत-बचाव टीमें भेजी गई हैं।

दिल्ली के कई इलाकों में तेज़ हवाओं और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

KEDARNATH

जय बाबा केदारनाथ! मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

KEDARNATH

जय केदारनाथ! भक्तों के जयकारों के बीच खुले बाबा के कपाट, CM धामी ने की पहली पूजा, PM मोदी के नाम से लिया पहला संकल्प