NITIN GADKARI

तेलंगाना को मिली सड़क परियोजनाओं की सौगात: गडकरी ने 5,400 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

हैदराबाद। देश की सड़क संपर्क व्यवस्था को और मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना में 5,400 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।

गडकरी ने सबसे पहले कोमुरम भीम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 363 राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान कागजनगर एक्स-रोड पर आयोजित कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जहां राज्य मंत्री कोमती रेड्डी वेंकट रेड्डी और जिला प्रभारी मंत्री सीथक्का भी शामिल हुए।

👉 कोमुरम भीम जिले की प्रमुख परियोजनाएं:

  • निर्मल-खानापुर मार्ग पर 17.79 किमी सड़क चौड़ीकरण
  • मंचिरियाल-रेपल्लेवाड़ा के बीच 2,001 करोड़ रुपये से 42 किमी फोर-लेन रोड
  • रेपल्ले-महाराष्ट्र सीमा तक 1,525 करोड़ रुपये से 52.6 किमी सड़क विकास
  • कड़ताल में 23.54 करोड़ रुपये से 6-लेन अंडरपास

इसके बाद गडकरी और कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी संगारेड्डी जिले पहुंचे, जहां उन्होंने लिंगमपल्ली-बीएचईएल फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।

👉 हैदराबाद और आसपास की परियोजनाएं:

  • अंबरपेट फ्लाईओवर (1.47 किमी, 415 करोड़ रुपये)
  • अरंगहर-शमशाबाद के बीच 10 किमी 6-लेन रोड का भूमि पूजन
  • मेडक, कामारेड्डी और अन्य जिलों में कई अंडरपास और सर्विस रोड परियोजनाएं
  • भेल जंक्शन पर 172.56 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन

इसके अलावा गडकरी ने 657 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के समापन पर वे शाम 6 बजे हैदराबाद के अंबरपेट म्युनिसिपल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

गडकरी बोले: “इन परियोजनाओं से तेलंगाना में बेहतर कनेक्टिविटी, तेज यातायात और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम।”

पुंछ के सुरनकोट में आतंकी मंसूबों पर करारा वार! संदिग्ध ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

13 साल बाद गिरफ्त में आया ‘लैपटॉप’! महाराष्ट्र ATS ने मोस्ट वांटेड नक्सली को रायगढ़ से दबोचा