नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने एक बार फिर मध्यस्थता की पहल की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर अहम बातचीत की। इस दौरान रुबियो ने दोनों देशों से तनाव कम करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि अमेरिका रचनात्मक वार्ता शुरू कराने में हरसंभव मदद देने को तैयार है।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कल रात भी तनाव चरम पर रहा। लगातार दूसरे दिन सीमा पर हवाई संघर्ष की घटनाएं सामने आईं, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे के एयरस्पेस में घुसपैठ के आरोप लगाए हैं। रुबियो की यह बातचीत खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि अब तक वह सिर्फ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से ही संवाद करते रहे हैं, लेकिन पहली बार सीधे पाक सेना प्रमुख से संपर्क साधा है।



