DRONE

ड्रोन हमले में घायल महिला ने तोड़ा दम, पंजाब के लुधियाना अस्पताल में हुई मौत

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पंजाब में ड्रोन हमलों की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिरोजपुर के गांव खाई में ड्रोन गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला सुखविंदर कौर की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना 9 मई की है, जब गांव खाई में अचानक एक ड्रोन गिरा और हुए धमाके में सुखविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तुरंत लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने उनके परिजनों को इस दुखद समाचार की जानकारी दे दी है। वहीं, इस हमले में घायल दो अन्य लोग—लखविंदर सिंह और सोनू—अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीमा पर ड्रोन हमलों की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। प्रशासन और स्थानीय लोग इस घटनाक्रम को लेकर काफी चिंतित हैं।

अमृतसर में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत, गांवों में मचा कोहराम, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मणिपुर: आरएसएस कार्यालय पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी दबोचे गए