डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल 11:45 बजे निगम बोध घाट पर होगा

नई दिल्ली: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार, 28 दिसंबर को 11:45 बजे निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि उनका अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया जाए।  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार के लिए स्थल देने और उनके स्मारक के संबंध में मांग की थी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं में सरकारी निर्णय को लेकर नाराजगी जताई गई है।  

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके निवास स्थान, 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली पर जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां 8:30 से 9:30 बजे तक जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद, उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।

कोच के नीचे लटककर शख्स ने 290 किमी का सफर किया

मनमोहन सिंह मेरे लिए वह एक बड़े भाई की तरह थे: दलाई लामा