DEATH, POISON

झारखंड: शादी के महज 36 दिन बाद पत्नी ने की पति की हत्या, खाने में मिलाया जहर

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के केवल एक महीने बाद ही एक पत्नी ने अपने पति की जान ले ली। आरोप है कि महिला ने खाने में कीटनाशक मिला कर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आज न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

सिर्फ 36 दिन पुरा रिश्ता, फिर मौत
गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुंदर गांव निवासी 22 वर्षीय बुद्धनाथ सिंह की शादी 11 मई, 2025 को छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव की सुनीता सिंह से हुई थी। शादी के ठीक अगले दिन ही सुनीता मायके लौट गई और साफ कह दिया कि उसे बुद्धनाथ पति के रूप में स्वीकार नहीं है और वह ससुराल नहीं लौटेगी।

परिवारों की समझाइश के बाद 5 जून को पंचायत हुई और सुनीता को वापस ससुराल भेजा गया। इसके कुछ ही दिन बाद, 14 जून को पति-पत्नी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज बाजार घूमने गए, जहां सुनीता ने कीटनाशक खरीदा और कहा कि यह फसल में कीड़े मारने के लिए है।

15 जून की रात बनी मौत की रात
आरोप है कि उसी रात सुनीता ने पति के खाने में कीटनाशक मिला दिया। अगली सुबह जब बुद्धनाथ काफी देर तक नहीं जागा, तो परिजन उसे देखने पहुंचे और पाया कि वह मृत है। इसके बाद मृतक की मां राजमती देवी ने बहू सुनीता के खिलाफ जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रंका थाना प्रभारी के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल, प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जहां प्यार और रिश्ते की डोर को इतनी बेरहमी से तोड़ दिया गया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

VIRUS

कोविड से राहत: देश में एक्टिव केस 7 हजार से भी नीचे, संक्रमण की रफ्तार थमी