B. V. R. SUBRAHMANYAM, NITI

जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। भारत ने एक और ऐतिहासिक आर्थिक छलांग लगाते हुए जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा अपने नाम कर लिया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की जीडीपी अब 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है, जिससे अब भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही बचे हैं।

इस मौके पर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी नहीं है, बल्कि यह देश में हुए आर्थिक सुधारों और वैश्विक स्तर पर बन रहे सकारात्मक माहौल का नतीजा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर भारत इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा, तो वह जल्द ही जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब न केवल एक मजबूत अर्थव्यवस्था बन रहा है, बल्कि विकसित देशों के लिए वैकल्पिक विनिर्माण हब के रूप में उभर रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ और वैश्विक सप्लाई चेन में अपनी भागीदारी बढ़ाने जैसे कदम इस दिशा में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ से जुड़ी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सुब्रह्मण्यम ने साफ किया कि भारत अपनी लागत-प्रभावी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बरकरार रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार परिसंपत्ति मुद्रीकरण कार्यक्रम के दूसरे चरण की तैयारी कर रही है, जो अगस्त से शुरू हो सकता है।

भारत के लिए यह मील का पत्थर सिर्फ एक आर्थिक जीत नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर बढ़ती उसकी साख और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

RBI

आरबीआई के ‘बंपर बोनस’ से सरकार को बड़ी राहत, अर्थव्यवस्था को मिलेगा रफ्तार का नया इंजन: एसबीआई रिपोर्ट

भारत में Akai ने लॉन्च की दमदार नई रेफ्रिजरेटर रेंज, जानिए कीमत और खासियतें