BILAWAL BHUTTO

जम्मू-कश्मीर विवाद ही भारत-पाक तनाव की जड़ है: बिलावल भुट्टो

न्यूयॉर्क। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और देश के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर मुद्दे को भारत-पाक रिश्तों में तनाव की सबसे बड़ी वजह बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक इस विवाद का हल नहीं निकलेगा, तब तक दोनों देशों के बीच स्थायी शांति की कोई गुंजाइश नहीं है।

नौ सदस्यीय पाकिस्तानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे बिलावल ने चीन के एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मौजूदा संघर्ष विराम को आगे बढ़ाकर स्थायी शांति की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत द्वारा 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला दोनों देशों के रिश्तों में तनाव को और गहरा करने वाला है।

पाकिस्तानी चैनल ‘दुनिया न्यूज’ ने एसोसिएट प्रेस ऑफ पाकिस्तान के हवाले से यह जानकारी दी है। बिलावल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद को फिर से शुरू करवाने में मदद करें।

उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर भारत के साथ खुली बातचीत के लिए तैयार है। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उपजे हालातों पर अपनी चिंता जाहिर की।

बिलावल के बयान से साफ है कि पाकिस्तान फिर से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुद्दा बनाने की कोशिश में जुट गया है।

,MODI, ELON MUSK

भारत में टेस्ला मैन्युफैक्चरिंग को लेकर एरोल मस्क का बड़ा बयान – पीएम मोदी और एलन मस्क मिलकर करेंगे काम!

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव की घड़ी, मतदान शुरू — देर रात तक आ सकता है नतीजा