जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का कटरा से बड़ा बयान: “हमारी सरकार ने हर चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना”

कटरा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर की धरती पर पहुंचे। इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने चिनाब ब्रिज और अंजनी पुल का उद्घाटन किया, साथ ही कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई शुरुआत का संदेश दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने कटरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गर्व के साथ पेश किया।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का एक बयान देखा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे जब 7-8वीं कक्षा में पढ़ते थे तब से इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। आज यह सपना हकीकत बन चुका है और जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का यह सपना पूरा हुआ है। मोदी ने यह भी कहा, “यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस परियोजना को हमने अपने कार्यकाल में पूरा किया। इसे पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन हमने हर चुनौती को चुनौती देते हुए इसे संभव बनाया।”

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बन रही सभी मौसम-प्रतिरोधी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमारे दृढ़ संकल्प का परिचायक हैं। उन्होंने कहा, “आज का दिन भारत की एकता और इच्छाशक्ति का उत्सव है। माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से कश्मीर घाटी अब भारत के रेलवे नेटवर्क से पूरी तरह जुड़ गई है — कश्मीर से कन्याकुमारी तक। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन सिर्फ एक परियोजना नहीं, यह जम्मू-कश्मीर की नई ताकत और भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है।”

पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज की खासियत बताते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। यह ब्रिज न केवल कश्मीर के लिए एक पर्यटक आकर्षण बनेगा बल्कि जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का भी नया सूत्रधार होगा। उन्होंने कहा, “चिनाब ब्रिज हो या अंजनी ब्रिज, ये दोनों जम्मू-कश्मीर की आर्थिक प्रगति के लिए नई राह खोलेंगे। इससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी और दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों को नए अवसर मिलेंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे ने जम्मू-कश्मीर के विकास और एकता को एक नई गति दी है, जो आने वाले समय में राज्य के भविष्य को मजबूत बनाएगी।

PM Modi का कड़ा संदेश: ‘OPERATION SINDOOR’ नाम सुनते ही पाकिस्तान को अपनी शर्मनाक हार याद आएगी

J&K में बड़ा विकास: पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का भव्य उद्घाटन किया, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी