GLOBAL MARKET

ग्लोबल मार्केट में सुस्ती का असर: एशियाई बाजारों में बिकवाली, हैंग सेंग और निक्केई में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेतों का असर आज एशियाई शेयर बाजारों पर साफ नजर आ रहा है। अमेरिका और यूरोप के बाजारों की सुस्त चाल के बाद अब एशियाई बाजारों में भी चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल है, जिससे बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 मामूली 0.01% फिसलकर 5,911.69 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक 0.32% टूटकर 19,113.77 अंक पर आ गया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी फिलहाल 173 अंक (0.41%) की गिरावट दिख रही है और यह 42,097.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा। एफटीएसई 0.64% चढ़कर 8,772.38 पर बंद हुआ, जबकि जर्मनी का डीएएक्स 0.27% की तेजी के साथ 23,997.48 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, फ्रांस का सीएसी इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ 7,751.89 पर बंद हुआ।

अब बात करें एशियाई बाजारों की तो यहां हालात और ज्यादा चिंताजनक दिख रहे हैं। एशिया के 9 प्रमुख बाजारों में से 7 में गिरावट का रुख है। कहीं भी तेजी का संकेत नहीं दिख रहा। थाईलैंड और चीन के बाजार आज बंद हैं, जिससे वहां कोई हलचल नहीं है।

गिफ्ट निफ्टी में 240 अंक यानी करीब 0.97% की गिरावट के साथ यह 24,596.50 पर आ गया है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.46% गिरकर 3,876.80 पर कारोबार कर रहा है।

हैंग सेंग इंडेक्स में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, यह 546 अंक यानी 2.34% लुढ़ककर 22,743.71 पर आ गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में 380 अंक (1.78%) की गिरावट देखी गई है।

जकार्ता कंपोजिट 1.65%, निक्केई 1.59% और कोस्पी 0.34% गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

कुल मिलाकर, ग्लोबल मार्केट से मिल रही नकारात्मक खबरों ने एशियाई निवेशकों का भरोसा हिला दिया है। फिलहाल बाजार में सतर्कता और मुनाफावसूली का दौर हावी नजर आ रहा है।

BSE, NSE, MARKET

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स फिसलकर 81 हजार से नीचे; निफ्टी भी कमजोर

GAURI SPRATT, AAMIR KHAN

60 की उम्र में फिर खिला प्यार! आमिर खान को मिला नया हमसफर गौरी स्प्रैट