GLOBAL MARKET

ग्लोबल बाजार से मिला बढ़त का साथ, एशियाई शेयर मार्केट में छाई रौनक

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों ने आज एशियाई शेयर बाजारों को रफ्तार दे दी है। अमेरिकी बाजारों में बीते सत्र में जोरदार खरीदारी देखी गई, जिससे वॉल स्ट्रीट के सभी प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 और नैस्डेक ने नया जोश दिखाया, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में फिलहाल हल्की गिरावट नजर आ रही है।

यूरोपीय बाजारों ने भी बीते कारोबारी सत्र में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार किया। एफटीएसई और सीएसी इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि डीएएक्स इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

लेकिन असली चमक एशियाई बाजारों में देखने को मिल रही है। एशिया के नौ में से सात प्रमुख बाजारों में हरे निशान पर कारोबार हो रहा है, यानी वहां निवेशकों का मूड खरीदारी का है।

हैंग सेंग इंडेक्स ने आज सबसे दमदार प्रदर्शन करते हुए करीब 234 अंक की छलांग लगाई और 0.97% की तेजी के साथ 24,397 अंक के स्तर पर पहुंच गया। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 149 अंक की मजबूती के साथ 22,392 अंक पर दिख रहा है।

कोस्पी इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट में भी तेजी का रुख है, जबकि निक्केई इंडेक्स 0.41% चढ़कर 38,370 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं गिफ्ट निफ्टी में भी 0.12% की मजबूती दर्ज की गई है, जो घरेलू बाजार की अच्छी ओपनिंग का संकेत दे रही है।

हालांकि जकार्ता और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में थोड़ी कमजोरी जरूर दिख रही है, लेकिन कुल मिलाकर एशिया में निवेशकों की धारणा सकारात्मक बनी हुई है।

दुनियाभर के बाजारों से मिल रहे इन संकेतों से उम्मीद की जा रही है कि आज भारतीय शेयर बाजार भी तेजी की राह पकड़ सकते हैं।

BSE, NSE, MARKET

शेयर बाजार में रोमांचक शुरुआत: शुरुआती गिरावट के बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी फिर हरे निशान में

SMARTPHONE, PHONE,MOBILE

भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का जलवा, जब की दुनिया कर रही है संघर्ष: रिपोर्ट