GLOBAL MARKET

ग्लोबल बाजारों में उठापटक: यूरोप में उत्साह, एशिया में दबाव, निवेशकों की नजरें सतर्क

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में मेमोरियल डे की छुट्टी के कारण बीते सत्र में बाजार बंद रहे, लेकिन डाउ जोंस फ्यूचर्स फिलहाल 0.85% की मजबूती के साथ कारोबार करता दिख रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी बीते सत्र के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जबकि एशियाई बाजारों पर आज बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है।

यूरोप की बात करें तो सोमवार को वहां के प्रमुख बाजारों में खरीदारी का जोर रहा। फ्रांस का CAC इंडेक्स 93.73 अंक यानी 1.20% की बढ़त के साथ 7,828.13 अंक पर बंद हुआ, जबकि जर्मनी का DAX इंडेक्स 398.07 अंक यानी 1.66% उछलकर 24,027.65 पर बंद हुआ। हालांकि, FTSE बाजार में छुट्टी की वजह से कोई कारोबार नहीं हुआ।

एशिया की तस्वीर इससे बिल्कुल उलट है। यहां के 9 में से 7 बाजार लाल निशान में नजर आ रहे हैं। निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते भारी दबाव बना हुआ है।

  • स्ट्रेट्स टाइम्स 0.06% की मामूली तेजी के साथ 3,878.07 पर
  • जकार्ता कंपोजिट 0.01% की हल्की बढ़त के साथ 7,189.85 पर कारोबार कर रहा है।

लेकिन बाकी बाजारों में गिरावट हावी है—

  • गिफ्ट निफ्टी 0.95% टूटकर 24,811.50 पर
  • ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.73% गिरकर 21,379.67 पर
  • सेट कंपोजिट 1.54% की बड़ी गिरावट के साथ 1,160.28 पर
  • कोस्पी 0.57% टूटकर 2,629.21 पर
  • शंघाई कंपोजिट 0.33% की कमजोरी के साथ 3,335.76 पर
  • हैंग सेंग 0.30% फिसलकर 23,212.24 पर
  • निक्केई 0.20% की गिरावट के साथ 37,456.27 पर कारोबार कर रहा है।

कुल मिलाकर, ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में आज भारी अस्थिरता देखने को मिल रही है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं।

BSE, NSE, MARKET

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट सुबह के कारोबार में 800 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

अमेरिकी राजनीति के दिग्गज चार्ल्स रैंगल का निधन, 94 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा