army

गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की हुई पहचान, मोस्ट वांटेड आयतू उर्फ योगेश कोरसा था ढेर

गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पुलिस के बीच बीती रात घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए हार्डकोर नक्सली की पहचान हो गई है। मारे गए नक्सली का नाम आयतू उर्फ योगेश कोरसा था, जो एक मोस्ट वांटेड नक्सली नेता के तौर पर जाना जाता था।

एसपी निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आयतू उर्फ योगेश कोरसा मारा गया। वह नक्सल संगठन में एक संभाग स्तरीय नेता के रूप में सक्रिय था और उसके खिलाफ पुलिस जवानों की हत्या, हत्या की साजिश, लूटपाट जैसे कई गंभीर मामलों में आरोप थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज थे।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक राइफल और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य भी बरामद किया है। इस महत्वपूर्ण सफलता के बाद एसपी राखेचा ने इस कार्रवाई में शामिल जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कर्नाटक: हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्याकांड में आठ संदिग्ध हिरासत में, मंगलुरु में तनाव

SAMBIT PATRA

भाजपा का चन्नी पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस पाकिस्तान के आतंकवादियों और सेना को दे रही है ऑक्सीजन