उड़द, DAAL

केंद्र सरकार ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात की समय-सीमा बढ़ाई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादन में आई कमी के मद्देनजर उड़द के शुल्क मुक्त आयात की समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दिया है। इससे पहले यह अवधि 31 मार्च 2025 तक थी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा कि उड़द की मुक्त आयात नीति अब 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके अलावा, DGFT ने एक अन्य अधिसूचना में पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की समय-सीमा को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने की जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से घरेलू बाजार में दलहन की कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अप्रैल से नवंबर तक उड़द का आयात 60.11 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रहा, जिसमें से 54.9 करोड़ डॉलर का आयात म्यांमार से किया गया। भारत, म्यांमार के अलावा सिंगापुर, थाईलैंड और ब्राजील से भी उड़द का आयात करता है। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया में उड़द का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। देश में मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और महाराष्ट्र उड़द के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

ONION,

नासिक के लासलगांव बाजार में प्याज की नीलामी फिर शुरू, किसानों ने कीमतों में गिरावट पर किया था विरोध

GOLD- SILVER, SONA- CHANDI

सर्राफा बाजार में सोना महंगा, चांदी के दाम में मामूली गिरावट