गंगटोक। केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार रात सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे। राजभवन में आयुक्त, सचिव और अन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मनोहर लाल 25 से 27 अप्रैल तक सिक्किम के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वे राजधानी गंगटोक में आयोजित पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों के महत्वपूर्ण सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भी भाग ले रहे हैं।
शुक्रवार शाम बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) पर सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वे राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के रास्ते होते हुए देर रात गंगटोक पहुंचे।